
IPS Officer Transfer : लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले (IPS Officer Transfer) किए हैं। इनमें कई अफसरों को जिले के एसपी और कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है। इस सूची में गौतमबुद्ध नगर के भी दो आईपीएस अफसर शामिल हैं। (IPS Officer Transfer)
शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक संजीव सुमन मुजफ्फरनगर के नए SSP बनाए गए हैं। इसके अलावा इराज राजा एसपी जालौन, अभिषेक वर्मा हापुड़ के पुलिस कप्तान, सत्यजीत गुप्ता एसपी संतकबीर, सोनम कुमार डीसीपी आगरा कमिश्नरेट, राजेश सक्सेना सेनानायक 25वीं वाहिनी PAC रायबरेली, हेमंत कुटियाल एसपी विशेष सुरक्षा लखनऊ, अरविंद मौर्या एसपी यातायात निदेशालय, अनिरूद्ध कुमार एसपी ग्रामीण मेरठ, विनीत जायसवाल डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध, केशव कुमार एसपी बलरामपुर और दीपक भूकर डीसीपी प्रयागराज कमिश्नरेट बनाए गए हैं।
तबादला सूची के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर के जिन दो आईपीएस एफसरों के तबादले किए हैं, उनमें डीसीपी यातायात के पद पर कार्यरत गणेश शाहां को लखीमपुर खीरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida