विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में एक बार फिर कानूनी प्रक्रिया में अहम मोड़ आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस केस में आरोप तय करने (चार्ज फ्रेमिंग) पर अपना फैसला फिलहाल टाल दिया है।

Lalu Yadav News : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में एक बार फिर कानूनी प्रक्रिया में अहम मोड़ आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस केस में आरोप तय करने (चार्ज फ्रेमिंग) पर अपना फैसला फिलहाल टाल दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 मई को तय की गई है, जिस पर पूरे केस की दिशा निर्भर कर सकती है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती सहित कई लोग आरोपी हैं। वहीं कोचर ब्रदर्स, अस्थाना और लारा प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। Lalu Yadav News
यह मामला सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) दोनों की जांच के दायरे में है। आरोप है कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने अपने पद का दुरुपयोग किया और आईआरसीटीसी के होटलों के संचालन का ठेका एक निजी कंपनी को दिलवाया। जांच एजेंसियों का दावा है कि इसके बदले में लालू परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचाया गया। Lalu Yadav News
आईआरसीटीसी घोटाला उस कथित अनियमितता से जुड़ा मामला है, जिसमें लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान होटल लीज आवंटन और जमीन सौदे पर सवाल उठाए गए हैं। आरोपों के अनुसार, 2004 से 2009 के बीच आईआरसीटीसी के रांची और पुरी स्थित दो होटलों के संचालन का ठेका निजी कंपनी सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। जांच एजेंसियों का दावा है कि इस सौदे के बदले में लालू परिवार से जुड़े लोगों को पटना के बेली रोड इलाके में लगभग 3 एकड़ की मूल्यवान जमीन मिली। बताया जाता है कि यह जमीन पहले डिलाइट कंपनी को दी गई थी, और बाद में इसे लारा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया गया, जो राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से जुड़ी बताई जाती है। इसके बाद यही जमीन कम कीमत पर आगे दूसरी कंपनी के जरिए खरीदी गई, जिससे पूरे लेन-देन पर सवाल खड़े हुए। डिलाइट कंपनी का संबंध आरजेडी नेता प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता से बताया जाता है। Lalu Yadav News
विज्ञापन
विज्ञापन