क्या कोई कश्मीर फाइल्स की तरह गुजरात फाइल्स फिल्म बनाने की हिम्मत करेगा?
Kashmir files
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:59 AM
राजकुमार भाटी। नब्बे के दशक में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर एक फिल्म आई है 'कश्मीर फाइल्स' (Kashmir Files) जिसकी आजकल खूब चर्चा है। इसमें कोई संदेह नहीं कि कश्मीर में पंडितों के साथ बहुत अत्याचार हुए, जुल्म हुए, ज्यादतियां हुई और उन्हें विस्थापित होना पड़ा। हर संवेदनशील व्यक्ति को कश्मीरी पंडितों के साथ सहानुभूति होनी चाहिए। दुर्भाग्यवश अभी तक सरकारों ने उनकी क्षतिपूर्ति और पुनर्वास के लिए कुछ नहीं किया है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को बधाई कि उन्होंने संवेदनशीलता के साथ कश्मीर की समस्या को सामने रखा।
ऐसे ही अनाचार, अत्याचार, जुल्म और ज्यादती 2002 में गुजरात में भी किसी के साथ हुआ था। इस पर फिल्म तो नहीं पर एक पुस्तक आई थी 'गुजरात फाइल्स' जोकि प्रख्यात पत्रकार राना अय्यूब ने अपने द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर लिखी है। स्टिंग ऑपरेशन में गुजरात के आईएएस आईपीएस अधिकारियों और नेताओं की स्वीकारोक्ति है कि उन्होंने किस तरह सत्ता के इशारे पर वहां अपने ही नागरिकों का कत्लेआम कराया और उन पर जुल्म किये।
क्या कोई फिल्म निर्माता कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) की तरह गुजरात फाइल्स फिल्म बनाने की हिम्मत भी करेगा ? फिल्म निर्माता ना भी हिम्मत करें कम से कम देश के जागरूक नागरिकों को राना अय्यूब की यह पुस्तक 'गुजरात फाइल्स' खरीद कर पढ़नी चाहिए। किसी को पुस्तक मंगानी हो तो अमेजॉन पर उपलब्ध है। (यह राजकुमार भाटी जी के विचार हैं। राजकुमार भाटी देश के जाने-माने पत्रकार व चिंतक हैं।)