भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगाई छलांग, उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बना
ISRO
भारत
चेतना मंच
22 Apr 2025 12:34 AM
ISRO : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन के तहत दो उपग्रहों की दूसरी सफल डॉकिंग पूरी कर ली है, जिससे भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। इस प्रकार, मिशन की दूसरी सफल डॉकिंग भारत की अंतरिक्ष तकनीक में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो देश को वैश्विक अंतरिक्ष प्रतिस्पर्धा में एक मजबूत स्थान प्रदान करता है।
मिशन की प्रमुख उपलब्धियाँ
दूसरी सफल डॉकिंग : पहली डॉकिंग 16 जनवरी 2025 को हुई थी, उसके बाद 13 मार्च को उपग्रहों को अलग किया गया था। अब, 21 अप्रैल को दूसरी सफल डॉकिंग पूरी की गई है। इस मिशन के तहत दो उपग्रह, 30 दिसंबर 2024 को रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किए गए थे। डॉकिंग और अनडॉकिंग की प्रक्रिया 460 किमी की वृत्ताकार कक्षा में 45 डिग्री झुकाव के साथ पूरी की गई, जो करफड की तकनीकी दक्षता को दशार्ता है।
भविष्य की योजनाएँ
मिशन की सफलता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से चंद्रयान-4, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसी योजनाओं के लिए। डॉकिंग तकनीक अंतरिक्ष में मानवयुक्त मिशनों, नमूना वापसी और अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए आवश्यक है। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने इस उपलब्धि को स्मूद आॅपरेशन बताया है, जो भविष्य के मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।