ITBP NEWS: आईटीबीपी की 7 नई बटालियन गठित करने को मंजूरी
ITBP NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
15 Feb 2023 11:55 PM
ITBP NEWS: नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की सात नयी बटालियन और एक क्षेत्रीय हेडक्वार्टर के गठन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराठ ठाकुर ने यह जानकारी दी।
ITBP NEWS
ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2020 में मंत्रिमंडल ने आईटीबीपी की 47 सीमा चौकी और 12 कैम्प स्थापित करने को मंजूरी दी थी। इनका कार्य तेजी से प्रगति पर है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि इसके लिये अतिरिक्त बलों की जरूरत होगी। ऐसे में आईटीबीपी के सात नये बटालियन का गठन करने का निर्णय किया गया है। इन बटालियन की निरीक्षण के लिये एक अतिरिक्त क्षेत्रीय हेडक्वार्टर का गठन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिये 9400 पदों का सृजन किया जायेगा।
ठाकुर ने बताया कि यह कार्य वर्ष 2025-26 तक पूरा कर लिया जायेगा। इसमें कार्यालय, आवासीय परिसर के निर्माण आदि कार्यो पर 1808 करोड़ रूपये का व्यय आयेगा। साथ ही वेतन, राशन आदि पर प्रति वर्ष लगभग 963 करोड़ रूपये का खर्च आयेगा।