
ITBP Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हेड कांस्टेबल (HC) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों (ITBP Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (ITBP Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (ITBP Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
नोटिफिकेशन इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इन लिंकों http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS और http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19143_2_2223b.pdf पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 286 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 7 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 286
योग्यता
हेड कांस्टेबल- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। ASI स्टेनोग्राफर-किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। 80 शब्द प्रति मिनट पर 10 मिनट का डिक्टेशन और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 50 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 65 मिनट का ट्रांसक्रिप्शन होना चाहिए।
आयु सीमा
एचसी सीधी भर्ती – 18 से 25 वर्ष एचसी एलडीसीई – 35 वर्ष तक एएसआई स्टेनो भर्ती – 18 से 25 वर्ष एएसआई स्टेनो एलडीसीई – 35 वर्ष तक
वेतन
एचसी – रु. 25500 से रु. 81100 ASI स्टेनो – रु.29200 से रु. 93200
आवेदन कैसे करें इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की अधिकारिक वेबसाइट या इस लिंक पर क्लिक recruitment.itbpolice.nic.in करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 जुलाई है।