JAIPUR NEWS: दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, 3 घायल
JAIPUR NEWS
भारत
चेतना मंच
17 Feb 2023 12:34 AM
JAIPUR NEWS: जयपुर। राजस्थान में अजमेर जिले के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक पुरानी इमारत की दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गये। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। वैसे अभी तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
JAIPUR NEWS
कार्यवाहक थानाधिकारी केसाराम ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित अल्लारखा बिल्डिंग की एक दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर मजदूर जगदीश (52) की मौत हो गई जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि घायल मजदूरों को अजमेर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। वैसे अभी तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। केसाराम के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।