JAIPUR SAMACHAR: अनोखा आंदोलन:काले कपड़े पहन कर दिन भर भागते रहे विधायक
JAIPUR SAMACHAR
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:50 AM
JAIPUR SAMACHAR: जयपुर। राजस्थान के बहरोड से बलजीत यादव अकेले ऐसे निर्दलीय विधायक हैं जिनके आंदोलन करने का तरीका बिल्कुल ही अलग हटकर है। इस कारण वह काफी चर्चा में भी रहते हैं। बलजीत ने बेरोजगार युवाओं और किसान-मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सेंट्रल पार्क में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक काले कपड़े पहनकर दौड़ लगायी। उनके साथ दौड़ने वाले लोग काफी संख्या में थे।
JAIPUR SAMACHAR
विधायक यादव ने इस अनूठे विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना रुके दौड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया था, छह फरवरी को जयपुर के सेंट्रल पार्क में राजस्थान के बेरोजगार युवाओं एवं किसान मजदूरों की विभिन्न मांगो को लेकर सूर्योदय से सूर्यास्त तक काले कपड़े पहन कर बिना रुके दौड़ लगाऊंगा।
विधायक ने सुबह लगभग सात बजे यह दौड़ शुरू की। उन्होंने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकारें इसको लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने राजस्थान की नौकरियों में ‘‘बाहरी अभ्यर्थियों’’ के आने पर भी आपत्ति जताई।
विधायक के साथ कई लोग भी दौड़ लगाते नजर आए। पिछले साल 25 मार्च को भी यादव ने बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता जैसे मुद्दों को लेकर इसी सेंट्रल पार्क में दिन भर दौड़ लगाई थी।