Jalaun : पुलिस मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल
Five robbers arrested in police encounter, two injured in firing
भारत
चेतना मंच
20 Mar 2023 10:54 PM
जालौन (उप्र)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई कोतवाली थाना क्षेत्र में एसओजी और पुलिस सर्विलांस टीम ने एक मुठभेड़ के बाद पांच अंतर्जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ईराज राजा ने सोमवार को बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनमेर ओवरब्रिज के पास कुछ बदमाश डकैती करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना का संज्ञान लेकर तत्काल एसओजी और निगरानी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी, तो पुलिस से घिरे बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के दलेलनगर निवासी तथा अंतर्जनपदीय डकैत सलाम गुर्जर और अनवार गोली लगने से घायल हो गये।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने इनके साथ ही दलेलनगर निवासी शहजाद और इकराम तथा कानपुर देहात निवासी शहजाद को भी दबोच लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से पुलिस ने उरई थाने में दर्ज एक मामले में आभूषणों के साथ अवैध शस्त्र बरामद किया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।