Jammu and Kashmir अनंतनाग में आतंकवादियों की गोलीबारी में 1 घायल
Jammu and Kashmir
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:19 AM
Jammu and Kashmir: श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Jammu and Kashmir
अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के हसनपोआ इलाके के रहने वाले आसिफ अली गनी पर गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल को बिजबेहरा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे श्रीनगर के अस्पताल में भेज दिया गया ।
अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि गनी के पिता की पिछले साल जनवरी में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि गनी के पिता जम्मू कश्मीर पुलिस में बतौर मुख्य आरक्षक तैनात थे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।