Jammu and Kashmir: अतिक्रमण रोधी अभियान से आम जनता पर नहीं पड़ेगा असर : उप राज्यपाल
Jammu and Kashmir News
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 04:46 PM
Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण रोधी अभियान (anti-encroachment campaign) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को आश्वस्त किया है कि प्रशासन केंद्र-शासित प्रदेश के निवासियों और आम आदमी की आजीविका की रक्षा करेगा।
Jammu and Kashmir News
उन्होंने इस दावे को भ्रामक सूचना बताया और कहा कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में शुरू किए गए अतिक्रमण रोधी अभियान का असर आम आदमी पर पड़ेगा।
गौरतलब है कि लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस अभियान की कड़ी निंदा की है। सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू में सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI) का उद्घाटन करने के बाद कहा कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रशासन निवासियों और आम आदमी की आजीविका की रक्षा करेगा। अपने पद का दुरुपयोग करने वाले और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के लिए कानून का उल्लंघन करने वाले प्रभावशाली तथा शक्तिशाली लोग ही कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे।
उप राज्यपाल ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से जमीन हथियाने वाले लोगों को ही हटाया जा रहा है। मैंने निजी तौर पर उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को अभियान पर करीबी नजर रखने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि किसी भी तरीके से कोई निर्दोष व्यक्ति प्रभावित न हो।
सीएसओआई के संदर्भ में सिन्हा ने कहा कि इससे अधिकारियों और उनके परिवारों को फायदा होगा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए करीबी सहयोग मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह संस्थान नागरिक प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों के बीच पुल का काम करेगा और अधिकारियों को एक-दूसरे के अनुभवों से काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।