Jammu and Kashmir : पुंछ में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियों के बाद सेना ने की गोलीबारी
Army fired after suspicious activities near LoC in Poonch
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:51 AM
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक सीमा पर लगी बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सेना ने बुधवार को गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सुबह चार बजे मिली गोलीबारी की सूचना
सेना के अधिकारियों ने बताया कि गुलपुर सेक्टर के करमारा गांव में सुबह करीब चार बजे गोलीबारी की सूचना मिली। लेकिन, किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
जारी है सेना का तलाशी अभियान
अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सेना के जवानों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। ताजा रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।