Jammu and Kashmir : ड्रोन में भरी थीं गोलियां और नकदी, सुरक्षा बलों ने मार गिराया
Bullets and cash were crammed in the drone, security forces shot it down
भारत
चेतना मंच
13 Apr 2023 03:25 PM
राजौरी/जम्मू। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रोन को मार गिराया। उसमें से एके राइफल की मैगजीन, सील बंद डिब्बा और नकदी बरामद हुई है। उसके बाद से पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों के लिए इस ड्रोन को सीमा पार से भेजा गया था।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात नियंत्रण रेखा से सटे बेरी पाटन और सियोट के इलाकों में हवा में कोई संदिग्ध वस्तु देखी गई, जिसके बाद व्यापक स्तर पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इस अभियान में एक ड्रोन को मार गिराने में कामयाब रहे। अब तक बरामद की गई चीजों में एके राइफल की कुछ मैगजीन, एक सील बंद डिब्बा और नकदी शामिल है।
सूत्रों ने दावा किया कि क्षेत्र के कई गांवों में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी कुछ और बरामदगी की उम्मीद है। एक अधिकारी ने बताया कि हम केवल इतना बता सकते हैं कि एक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। उससे भेजा गया बरामद कर लिया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।