
अधिकारियों के अनुसार आग शहर के मध्य में स्थित बहुमंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में दोपहर करीब एक बजे लगी। अधिकारियों ने कहा कि सचिवालय में तैनात दमकल विभाग की एक दमकल गाड़ी को तुरंत सेवा में लगाया गया और इमारत के आसपास के छह अन्य स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन इसकी वजह और नुकसान के बारे में रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है । संपर्क करने पर भट ने कहा कि जलते तारों की गंध महसूस करने के बाद उन्होंने अपने कक्ष में आग देखी और कर्मचारियों को सूचित किया। उन्होंने बताया, ‘‘दमकल सेवा को सूचित किया गया, और हमने अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करके आग की लपटों को बुझाने की भी कोशिश की ।’’
Jammu and Kashmir