Jammu and Kashmir के राजौरी में सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी, 2 की मौत
Jammu and Kashmir
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:07 PM
Jammu and Kashmir: राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह एक सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में दो आम नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
Jammu and Kashmir
सेना ने एक ट्वीट में कहा कि कुछ "अज्ञात आतंकवादियों" ने शिविर पर गोलीबारी कर दी, वहीं चश्मदीदों ने दावा किया कि गेट पर तैनात एक संतरी ने स्थानीय लोगों पर गोलियां चलाईं।
हालांकि बाद में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना को ‘‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक हसीब मुगल ने संवाददाताओं से कहा, "सुबह की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम पेशेवर तरीके से निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हैं। पुलिस गोलीबारी के बाद सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।"