Jammu and Kashmir: कश्मीर में आतंकियों को पनाह देने के आरोप में चार मकान कुर्क
Jammu and Kashmir
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:25 AM
Jammu and Kashmir: श्रीनगर। विशेष जांच इकाई (एसआईयू-2), श्रीनगर ने सोमवार को चार मकानों को कुर्क किया जिनमें आतंकवादी छिपे हुए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Jammu and Kashmir
उन्होंने कहा कि एसआईयू के अधिकारियों ने जिन चार मकानों को कुर्क किया है, उनमें से तीन श्रीनगर के बरथाना इलाके में स्थित हैं, जबकि चौथा शहर के संगम-ईदगाह इलाके में है।
अधिकारियों ने कहा कि गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूए(पी)) की धारा 25, 2 (जी))(ii) के साथ पठित, के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कुर्की आदेश जारी किए गए थे।
श्रीनगर में आवासीय मकान शाहीना/आसिफ नाथ, अल्ताफ अहमद डार और मुदासिर अहमद मीर के हैं। संगम-ईदगाह स्थित मकान अब्दुल रहमान भट का है। उन्होंने कहा कि एसआईयू टीम ने निर्देश दिया है कि निर्दिष्ट प्राधिकार की पूर्व अनुमति के बिना कुर्क की गई संपत्तियों में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।
आतंकवाद से संबंधित मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ)/लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन के सक्रिय आतंकवादियों को छुपाने और अन्य सहायता प्रदान करने में एक मॉड्यूल शामिल पाया गया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आतंकवादियों को उक्त मकानों में पनाह दी गई थी।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।