Jammu and Kashmir : पुंछ में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश नाकाम
Infiltration attempt from LoC in Poonch foiled
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:29 PM
पुंछ/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश रविवार सुबह नाकाम कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शाहपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश उस वक्त नाकाम कर दी गई, जब एलओसी पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास करते देखा। सैनिकों ने उन पर गोलीबारी की।
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक मुठभेड़ हुई। आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।