अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मरम्मत और रखरखाव के लिए 24 फरवरी, तीन मार्च और 10 मार्च को राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन को स्थगित करने की बुधवार को घोषणा की।
एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर मरम्मत कार्य के लिए राजमार्ग पूरे दिन बंद रहेगा। केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भूस्खलन, जमीन धंसने और पत्थरों के गिरने से हुए नुकसान के मद्देनजर मरम्मत और रखरखाव कार्य करने का निर्देश दिया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।