Jammu and Kashmir News राजौरी में विस्फोट में चार घायल
Jammu and Kashmir
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:12 PM
Jammu and Kashmir : राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में सोमवार को हुए विस्फोट में चार लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह घटना इलाके में तीन घरों पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में चार नागरिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने के एक दिन बाद हुई है।
Jammu and Kashmir News
सूत्रों ने बताया कि धमाका डांगरी गांव में हुआ, जहां रविवार की शाम कुछ घरों पर गोलीबारी हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना में चार लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।
आपको बता दें कि नए साल के पहले दिन आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी स्थित डांगरी गांव में आतंकी हमला किया था। आतंकियों ने गांव के तीन घरों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत और सात लोगों के घायल हो गए थे।