Jammu and Kashmir News : दुनिया अब अधिक ध्यान से सुनती है भारत की बात : राजनाथ सिंह
Now the world listens more carefully to India: Rajnath Singh
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:26 AM
जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है। सिंह ने सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब भारत बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।
लोग लेना चाहते हैं मोदी का ऑटोग्राफ
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता था तो उसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था। 2014 में नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से स्थिति बदली है। पिछले कुछ सालों में दुनिया के विभिन्न देशों में प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती साख का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि एक देश के प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘बॉस’ कहा, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मोदी इतने लोकप्रिय हैं कि लोग उनसे ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं।
मोदी जैसा नहीं रॉक स्टार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन का भी स्वागत
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पिछले महीने सिडनी में भारतवंशियों के एक कार्यक्रम में मोदी को ‘द बॉस’ कहा था। अल्बनीज ने कहा था कि मोदी का जितना भव्य स्वागत हुआ है, उतना तो उसी जगह पर 2017 में प्रस्तुति देने के दौरान अमेरिकी रॉक स्टार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन का भी नहीं हुआ था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।