Jammu and Kashmir News : राजौरी में ग्रामीणों पर हमले की राजनीतिक दलों ने निंदा की
Political parties condemn attack on villagers in Rajouri
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:01 PM
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विभिन्न राजनीतिक दलों ने राजौरी जिले के एक गांव में ग्रामीणों पर आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले की कड़ी निंदा की है। हमले में चार ग्रामीणों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां संघ शासित प्रदेश से आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया है, वहीं कांग्रेस ने कहा कि घटना ‘बहुत गंभीर’ है और यह केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा हालात बेहतर होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है। राजौरी जिले के अपर डांगरी गांव में संदिग्ध आतंकवादियों ने तीन मकानों पर गोलीबारी की, जिसमें चार लोग मारे गए जबकि कई घायल हो गए।
कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि राजौरी में आतंकवादी हमले की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। घटना बहुत गंभीर और आश्चर्यजनक है। केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा हालात बेहतर होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है। सरकार पहले कश्मीर में और अब जम्मू में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है।
Jammu and Kashmir News
कांग्रेस के बयान में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद से निपटने और मासूम जिंदगियों को बचाने में पुलिस तथा सुरक्षा बलों का पूर्ण सहयोग करती है।