Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल
Jammu and Kashmir
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:17 PM
Jammu and Kashmir: श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ सोमवार रात भर चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Jammu and Kashmir
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलवामा के पदगामपुर इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया।
अधिकारी के मुताबिक, छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवान भी घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।