Jammu and Kashmir के पुंछ जिले में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद तलाशी अभियान जारी
Jammu and Kashmir
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:32 PM
Jammu and Kashmir : पुंछ/जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के एक दिन बाद शुक्रवार को अग्रिम इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
Jammu and Kashmir
अधिकारियों ने बताया कि खारी करमारा इलाके में नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे सैनिकों ने बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे दो-तीन संदिग्ध घुसपैठियों की गतिविधि का पता लगाने के लिए गोलीबारी की थी।
उन्होंने कहा कि सैनिकों ने क्षेत्र पर कड़ी नजर रखने के लिए रोशनी पैदा करने वाले गोले छोड़े ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा पार से आतंकवादियों की कोई आवाजाही न हो।
अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया है।
यह अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।