जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही के बाद 38 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:46 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:46 PM
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन ने कहर बरपा दिया है। अब तक 45 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग लापता हैं। इस तबाही का असर रेल सेवाओं पर भी गहराई से पड़ा है। जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं या उन्हें बीच रास्ते से शुरू/समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। Jammu Train Cancelled
मौजूदा हालात
रेलवे ने कठुआ से माधोपुर (पंजाब) के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। आज (29 अगस्त) कुल 38 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 10 ट्रेनों की यात्रा बीच में खत्म की जाएगी। वहीं, कुछ ट्रेनों को उनके नियमित स्टेशन से न चलाकर बीच के स्टेशनों से रवाना किया जाएगा।
बीच स्टेशनों से चलेंगी ये ट्रेनें
जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस अब लुधियाना से चलेगी।
श्री माता वैष्णो देवी-चेन्नई सेंट्रल अब हजरत निजामुद्दीन से चलेगी।
जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस अब रुड़की से चलेगी।
जेहलम एक्सप्रेस अब अंबाला से चलेगी।
मार्टर कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस अब हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी।
रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची
नई दिल्ली – जम्मू तवी राजधानी (12425)
बाड़मेर – जम्मू तवी शालीमार मालानी (14661)
भगत की कोठी – जम्मू तवी (14803)
दिल्ली सराय रोहिल्ला – जम्मू तवी दुरंतो (12265)
अजमेर – जम्मू तवी पूजा (12413)
कानपुर सेंट्रल – जम्मू तवी (12469)
नांदेड़ – जम्मू तवी (12751)
कोलकाता टर्मिनल – जम्मू तवी (13151)
पुणे – जम्मू तवी (11077)
हावड़ा – जम्मू तवी (12331)
पठानकोट – मार्टर कैप्टन तुषार महाजन (74909, 74907)
नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (22439, 22477, 22461, 12445)
अमृतसर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (26405)
कालका – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14503)
योग नगरी ऋषिकेश – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14609)
सुभेदारगंज – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (20433)
गाजीपुर सिटी – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14611)
डॉ. अम्बेडकर नगर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (12919)
कन्याकुमारी – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (16317)
जम्मू तवी – भगत की कोठी (14804)
जम्मू तवी – बरौनी (14692)
जम्मू तवी – अजमेर (12414)
जम्मू तवी – नई दिल्ली (12426)
जम्मू तवी – बाड़मेर (14662)
मार्टर कैप्टन तुषार महाजन – पठानकोट (74906, 74910)
श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (22478, 22440, 12446, 22462)
श्री माता वैष्णो देवी कटरा – अमृतसर (26406)
श्री माता वैष्णो देवी कटरा – डॉ. अम्बेडकर नगर (12920)
श्री माता वैष्णो देवी कटरा – सुभेदारगंज (20434)
श्री माता वैष्णो देवी कटरा – योग नगरी ऋषिकेश (14610)
रेलवे यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें। यात्रा योजनाएं बदलने से पहले IRCTC की वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से जानकारी प्राप्त करें। Jammu Train Cancelled