JAMMU-KASHMIR NEWS: पुंछ में छात्रा से ‘दुर्व्यवहार’ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
JAMMU-KASHMIR NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
11 Feb 2023 02:55 AM
JAMMU-KASHMIR NEWS: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया। वहीं क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
JAMMU-KASHMIR NEWS
अधिकारी ने बताया कि पुंछ के क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।
गुरसाई पुलिस थाने के एसएचओ फारूक अहमद ने बताया कि आरोपों के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया, स्कूल के कर्मचारी एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। स्कूल में सिर्फ आरोपी शिक्षक रह गया था। तभी मौका पाकर उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दी। छात्रा ने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। तब परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस और शिक्षा विभाग से की।
अहमद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुरसाई पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने का इरादा) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 8/10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।