श्रीनगर में आतंकी हमला, बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली
Jammu Kashmir Terror News
भारत
चेतना मंच
30 Oct 2023 12:50 AM
Jammu Kashmir Terror Newsश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने एक बार फिर अपने नापाक हरकत को अंजाम दिया है। आतंकियों ने रविवार को ईदगाह इलाके में स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मार दी जिससे वह शहीद हो गया। इस इंस्पेक्टर की पहचान मसरूर अली वानी के रूप में हुई है। मसरूर येचिपोरा ईदगाह इलाके के ही रहने वाले थे। हालांकि इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली है।
क्रिकेट खेलते समय किया हमला
आतंकियों ने ये हमला उस समय किया जब इंस्पेक्टर मसरूर वानी स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते समय ही आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया और उन्हें गोली मार दी। मसरूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दूसरी तरफ हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा बल आतंकियों की खोज में जुट गई है।
आतंकियों की घुसपैठ नाकाम
दूसरी तरफ कुपवाड़ा जिले में सेना ने सतर्कता दिखाते हुए आतंकियों के घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी। और इस दौरान एक आतंकी को भी मार गिराया। फिलहाल अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। जल्द ही और आतंकियों के मारे जाने की सूचना मिलेगी।
दो मुठभेड़ों में सितंबर में 3 अफसर, 2 जवान शहीद हुए थे
जम्मू-कश्मीर में रह रहकर आतंकी वारदात करते रहे हैं। बीते 13 सितंबर को भी आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों के दौरान 3 अफसर और दो जवान शहीद हो गए थे। शहीद अफसरों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के एक DSP शामिल थे। सुरक्षाबल जब सर्च ऑपरेशन चला रहे थे उस वक्त आतंकियों ने उनपर गोली चला दिया था। एक जवान की मौत राजौरी में हुई थी। इस दौरान दो आतंकी भी मारे गए। यहां पर सर्चिंग के दौरान सेना के डॉग की भी मौत हो गई। इस जांबाज डॉग ने अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी।
26 आतंकी मारे गए इस साल
इस साल अब तक राजौरी-पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने 26 आतंकियों को मार गिराया है। 10 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए हैं। आतंकी बार बार अपनी नापाक हरकत को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि सरकार दावा ठोक रही है कि वहां पर पूरी तरह से शांति का माहौल है। और कोई आंतक नहीं है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।