Jammu News : ऐसे हो गई एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
This is how four people of the same family died
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 12:22 AM
किश्तवाड़/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार सुबह चीड़ का पेड़ एक तंबू पर गिर गया। इससे घुमंतू समुदाय के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना केशवन में भालना वन क्षेत्र में हुई। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ कर तंबू पर गिर गया।
खानाबदोश परिवार के तंबू पर गिरा चीड़ का पेड़
किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने बताया कि वनीय क्षेत्र में खानाबदोश परिवार द्वारा लगाए गए तंबू पर चीड़ का पेड़ गिर गया। आज तड़के इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह परिवार अपनी भेड़-बकरियों के साथ दाचन की ओर जा रहा था, लेकिन भारी बारिश के कारण उन्हें भालना के जंगल में रुकना पड़ा।
पीड़ित परिवार को दी गई 50 हजार की सहायता
किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यादव ने कहा कि पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया। शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से परिवार को 50,000 रुपये की तत्काल राहत प्रदान की गई है। जान गंवाने वाले लोग कठुआ जिले के गठी-बरवल के रहने वाले थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।