
प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली नई राजनीतिक पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली नई राजनीतिक पार्टी जन सुराज की इस सूची में 7 सामान्य, 17 अति पिछड़ा, 11 पिछड़ा और 8 अल्पसंख्यक उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने करगहर से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय को भी उम्मीदवार बनाया है।चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही अब प्रत्याशियों की घोषणा का दौर शुरू हो गया है। प्रशांत किशोर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत राघोपुर से करेंगे। वहीं, सोनपुर से चंदन मेहता, बेलहर से बृजकिशोर पंडित, करगहर से रितेश पांडेय और सिंगर को पार्टी ने मैदान में उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे, उसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि वे खुद किस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। Jan Suraaj Candidates List
लोरिया: सुनील कुमार
ढाका: लालबाबू प्रसाद
सुरसंड (सीतामढ़ी): उषा किरण
रुन्नीसैदपुर: विजय कुमार शाह
बेनीपट्टी: परवेज आलम
निर्मली: रामप्रवेश कुमार यादव
सिकटी: रागिब बबलू
कोचाधामन: अबू अफाक फारूक
अमौर (पूर्णिया): अफरोज आलम
बायसी: मोहम्मद शाहनवाज आलम
आलमनगर: सुमन कुमार
सहरसा: किशोर कुमार मुन्ना
सिमरी बख्तियारपुर: सुरेंद्र यादव
महिषी: शमीम अख्तर
दरभंगा ग्रामीण: शोएब खान
दरभंगा: आरके मिश्रा
केवटी: बिल्टू सहनी
मीनापुर (मुजफ्फरपुर): तेज नारायण सहनी
मुजफ्फरपुर सदर: डॉ. अमल कुमार दास
गोपालगंज: डॉ. शशि शेखर सिंह
भोरे: प्रीति किन्नर
रघुनाथपुर: राहुल कीर्ति सिंह
दरौंदा: सत्येंद्र कुमार यादव
सारण, छपरा, बेगूसराय, खगड़िया, बिहार शरीफ, नालंदा और बोधगया जैसी कई प्रमुख सीटों पर भी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए और महागठबंधन अभी भी असमंजस में हैं। दोनों गठबंधनों के बीच कई बार अनबन की खबरें भी सामने आई हैं, और बैठकों के बावजूद कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच, प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज की ओर से सबसे पहले 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, प्रशांत किशोर पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि उनकी पार्टी 9 अक्टूबर को अपनी पहली लिस्ट का ऐलान करेगी, और उन्होंने इस वादे को निभाते हुए समय से पहले ही मैदान तैयार कर लिया है।
चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा वादा किया है। उनका कहना है कि अगर उनकी सरकार बिहार में बनेगी, तो राज्य के उन सभी परिवारों के लिए जिनके पास सरकारी नौकरी नहीं है, एक नया विशेष अधिनियम बनाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक परिवार को कम से कम एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी का दावा है कि यह कानून सरकार बनते ही केवल 20 दिन में लागू कर दिया जाएगा। उनका यह वादा चुनावी मैदान में चर्चा का विषय बन गया है और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में कोई भी ऐसा घर नहीं रहेगा जहां किसी को सरकारी नौकरी का लाभ न मिले। Jan Suraaj Candidates List