
आज (16 अगस्त) पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर कई कार्यालयों और संस्थानों में छुट्टी है, वहीं बैंकों में भी अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि कुछ राज्यों में बैंक सामान्य समय अनुसार खुले रहेंगे और सेवाएं जारी रहेंगी। जानिए, आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और कहां सेवाएं चालू रहेंगी। Bank Holiday
RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगस्त 2025 में बैंकों में कुल 15 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियां घोषित हैं। इनमें स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी जैसे प्रमुख त्यौहार शामिल हैं। इसके अलावा, हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार (9 और 23 अगस्त) को भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।
आज यहां बैंक खुलेंगे - दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सभी सरकारी और निजी बैंक आज पूरी तरह से खुले रहेंगे।
आज यहां बैंक बंद रहेंगे - गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, जम्मू, श्रीनगर और चंडीगढ़ में जन्माष्टमी के कारण सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।
अन्य महत्वपूर्ण बैंक अवकाश (अगस्त 2025)
16 अगस्त (शनिवार): अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, शिलांग, श्रीनगर, गंगटोक समेत 18 शहरों में जन्माष्टमी/कृष्ण जन्माष्टमी पर बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त (मंगलवार): अगरतला (त्रिपुरा) – महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन के अवसर पर अवकाश।
25 अगस्त (सोमवार): गुवाहाटी (असम) – श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि पर बैंक बंद।
27 अगस्त (बुधवार): मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, भुवनेश्वर, पणजी, हैदराबाद और अहमदाबाद में गणेश चतुर्थी पर अवकाश।
28 अगस्त (गुरुवार): भुवनेश्वर (ओडिशा) – नुआखाई, पणजी (गोवा) – गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) पर अवकाश।
ध्यान दें: कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के आधार पर छुट्टियों में बदलाव हो सकता है। अपने स्थानीय बैंक शाखा से पहले ही पुष्टि कर लें।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI लेनदेन और ATM, छुट्टियों में भी सक्रिय रहेंगी। लेकिन चेक प्रोसेसिंग, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत लेनदेन अवकाश के दिन प्रक्रिया में नहीं होंगे।
क्या करें ताकि परेशानी न हो- त्योहार और लंबे सप्ताहांत को ध्यान में रखते हुए जरूरी लेनदेन पहले ही निपटा लें। नकद निकासी, चेक जमा, या बड़े ट्रांजैक्शन को समय से पहले पूरा कर लें। एटीएम मशीनें 24 घंटे उपलब्ध हैं, इसलिए आप आवश्यक नकदी निकालने और बैलेंस चेक करने जैसी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। Bank Holiday