Jayant Chowdhary : रालोद का चुनाव सम्पन्न, जयंत चौधरी फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
Jayant Chowdhary
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:44 PM
Jayant Chowdhary : नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव में जयंत चौधरी को एक बार फिर से राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।
Jayant Chowdhary
आपको बता दें कि शुक्रवार को रालोद के दिल्ली के शाहजहां रोड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव 2022-25 की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी शिवकरन सिंह ने जयंत चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जयंत चौधरी ने कार्यालय में अपने दादा स्व. चौधरी चरण सिंह एवं अपने पिता स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्रों पर मार्ल्यापण किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 14 फरवरी 2023 को कॉस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में होगा, जिसमें राजनैतिक व आर्थिक ज्वलंत सवालों पर चर्चा होगी।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।