नोएडा। समाजवाद के प्रखर प्रणेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती सेक्टर-9 में समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने मनाई। यह जयंती सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग के नेतृत्व में मनाई गई। नेताओं ने जय प्रकाश नारायण की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।
इस मौके पर दीपक विग ने कहा कि जेपी का जो विचार है और जैसा उन्होंने नेतृत्व किया उसी से हम सब लोग जाने और सीखे। उसके आधार पर आज हम सब काम कर रहे हैं। जेपी के विचारों को ही अपनाते हुए सामाज को आगे बढ़ा रहे हैं। समाज में एकता रखना, भाईचारा रखना ही हमलोगों ने उनसे सीखा है।
सपा नोएडा महानगर महासचिव शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा की दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल 'लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भी उनके नाम पर है। लोकनायक जयप्रकाश की समस्त जीवन यात्रा संघर्ष तथा साधना से भरपूर रही। उसमें अनेक पड़ाव आए, उन्होंने भारतीय राजनीति को ही नहीं बल्कि आम जनजीवन को एक नई दिशा दी, नए मानक गढ़े। कार्यक्रम में शकील सैफी ,गौरव चाचरा ,दिलबर सिंह रावत, शंभू प्रसाद पोखरियाल, गौरव कुमार यादव, कुलदीप शर्मा, विकास यादव ,ओमपाल राणा, मुफ्ती मुबारक ,अजीम अली जैदी, उदयवीर, साहिल चौधरी, शिव कुमार यादव, गुड्डू शाह ,तनवीर हुसैन ,मोहम्मद शहजाद ,हिमांशु अवाना ,यस बसोया, मांगते सलमानी मुख्य रूप से मौजूद रहे।