JEE Advanced का परिणाम जारी, इन बच्चों ने किया टॉप
JEE Advanced Result 2024
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:19 AM
JEE Advanced Result 2024 : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2024 का परिणामों का इतंजार करने वालों छात्रों के लिए खुशखबरी है। 9 जून रविवार को JEE Advanced 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले वेद लाहोटी ने जेईई-एडवांस्ड में आल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। उन्होंने सबसे अच्छे स्कोर के साथ पूरे देश में टॉप किया है।
वहीं 7वीं रैंक के साथ लड़कियों में द्विजा धर्मेश कुमार टॉप पर रही। जेईई-एडवांस्ड में लड़कियों में द्विजा ने टॉप किया है। उनके 332 मार्क्स आए हैं। खास बात ये है कि द्विजा अकेली लड़की हैं जिन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बना रखी है।
आपको बता दें कि शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं द्विजा गुजरात की रहने वाली हैं। द्विजा की इस कामयाबी के मिलते ही उनका परिवार फूले नहीं समा रहा है। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। JEE मेन्स 2024 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर द्विजा ने ऑल इंडिया टॉप किया था।
पुराने पेपर्स को किया सॉल्व
मिली जानकारी के अनुसार अपनी तैयारी के लिए द्विजा ने रणनीति बनाई और पढ़ाई में जुट गईं। द्विजा मुताबिक उन्होंने फिजिक्स की तैयारी के लिए NCERT की किताबों को पढ़ा। जिसके बाद उन्होंने अपने नोट्स तैयार किए और लगातार इन नोट्स को ध्यान में रखा। साथ ही पिछले साल के प्रश्न पत्र को भी सॉल्व करती रहीं ताकि उन्हें परीक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी और आइडिया मिल सके।
‘खुद को डिमोटिवेट न होने दें’
बता दें कि द्विजा का कहना है कि परीक्षा के समय में घबराने और डरने की जरूरत नहीं है। अगर आपको खुद पर आत्मविश्वास है तो परिक्षा अच्छे से दे सकते हैं। उनका मानना है कि घबराने से आपका आत्मविश्वास कम होगा जिसका असर परीक्षा में पड़ सकता है। ऐसे में इससे बचना चाहिए और खुद को डिमोटिवेट न होने दें। द्विजा के पिता धर्मेश भाई पेशे से शिक्षक हैं और उनकी मां किरणबेन एक गृहिणी हैं।
JEE Advanced Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
JEE Advanced 2024 के रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवार को कुछ स्टेप को फॉलो करना पड़ेगा।
सबसे पहले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
इसके बाद "आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 लिंक" पर क्लिक करें।
इसके बाद रोल नंबर, जन्म तिथि और फोन नंबर दर्ज करें।
फिर "सबमिट" पर क्लिक करें।
इसके बाद जेईई एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अब आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
ये रहा डायरेक्ट लिंक- https://results.jeeadv.ac.in/