
JEE Main Admit Card 2022 : जेईई मेन जून सत्र-2022 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in 2022 से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा का सत्र-1 23 से 29 जून 2022 तक और जेईई मेन्स जुलाई सत्र 2022, 21-30 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए दो अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
ऐसे कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड www.jeemain.nta.nic.in 2022 और jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फोलो करें आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं। जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड सत्र-1 पर क्लिक करें। आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें। अब, जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
Yogi Adityanath- यूपी बोर्ड के टॉप 10 मेधावियों से आज मुलाकात करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री