Jewar:खाटू श्याम के दर्शनों को दर्जनों बसों का जत्था रवाना
भारत
RP Raghuvanshi
23 Dec 2021 05:38 PM
भारत
RP Raghuvanshi
23 Dec 2021 05:38 PM
जेवर । कस्बे के श्री दाऊजी मंदिर से जिला सीकर राजस्थान श्री खाटू श्याम के दर्शन के लिये खाटू श्याम प्रेमियों का झाझर रोड स्थित भाजपा कार्यालय से सैकडों महिला पुरूषों का दर्जनों बसों के साथ हरी झंडी दिखाकर भाजपा नेता ने जत्था निशुल्क यात्रा के साथ रवाना किया।
भाजपा नेता संजय सिंह ने अपने कार्यालय से जेवर क्षेत्र के सैकडों महिला पुरूषों को तीर्थधाम श्री खाटू श्याम के दर्शन कराने के लिे करीब दो दर्जनों बसों में श्याम प्रेमियों को भोजन कराने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उससे पहले श्याम प्रेमियों ने बाजार से जूलूस निकालकर भाजपा नेता संजय सिंह का गले में फूल माला डालकर व पुष्पवर्षा कर शानदार स्वागत किया श्याम प्रेमी आज दर्शन करने के बाद जेवर लौटेगें।