Jewar Crime News : बच्चे से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:54 AM
Jewar : जेवर। थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम दस्तमपुर में एक 13 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट कर उसके साथ कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम दस्तमपुर के निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पड़ोसी दयाचंद उर्फ कालू पुत्र हरी सिंह ने उसके 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और बच्चे के साथ मारपीट कर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज किया था। आरोपी को पुलिस ने खुर्जा अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है।