Jewar Crime News: किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया बलात्कार
UP News
भारत
चेतना मंच
13 Jun 2022 08:15 PM
Jewar : जेवर । थाना जेवर में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर उसकी पुत्री के साथ बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से पिछले काफी समय से बलात्कार कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक सालियान मोहल्ले में रहने वाली रीना (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोस में अमित उर्फ घोंचू रहता है। अमित पिछले काफी समय से उनकी नाबालिग पुत्री को डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार कर रहा था। अमित की हरकतों से आजिज आकर किशोरी ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके पश्चात पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।