Jewar: गांव पहुंचे दीपक ने मॉ बाप से मिलकर बताई दास्ंता
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:23 AM
Jewar:जेवर । यूक्रेन(Ukraine) से दिल्ली शनिवार को पहुंचे गांव छातंगा निवासी दीपक ने दिल्ली में रूककर देश के अन्य राज्यों में जाने वाले अपने दोस्त व एमबीबीएस के छात्रों को ट्रेन व बसों के माध्यम से भावुक मन से रवाना कर रविवार को अपने गांव पहुंचे।
दीपक को मॉ बाप गले से लगाकर भावुक हो गये। जहां मौजूद परिजनों की ऑखें भी नम हो गयी। गांव छातंगा खुर्द निवासी दीपक ने बताया की यूक्रेन की बोकोमेल्कस नेशनल यूनिवर्सिटी कीव मे एमबीबीएस लास्ट ईयर का छात्र था रूस व यूक्रेन में चल रहे भीषण युद्ध में अपनी जान बचाने के लिये 15 घंटे अपने गु्रप के 15 साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पर दहशत में बिताने पडे रेलवे की बोगी में तैनात कंडेक्टर को एक हजार डॉलर मतलब एनआरआई के अनुसार 80 हजार रूपये की घुस देकर ट्रेन में स्थान मिला जहां लीव में उतारा गया वहां हिन्दुस्तान के लिये उडान भरने से पहले कैन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने सभी भारतीय छात्रो से कुशलक्षेम पुछकर गुलदस्ता भेटकर रवाना किया ।ं दीपक के रविवार को गांव सकुशल पहुंचने पर परिजनों के चहरे खिल उठे और उसको गले लगाकर भावुक हो गये ।