Jewar:सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने की सरकार से मांग
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:45 AM
जेवर । जेवर एयरपोर्ट(Jewar Airtport) के लिये दुसरे राडंड में विस्थापित होने जा रही है जिसमें कल गांव रन्हेरा में आधा दर्जन गावों के किसानों की पंचायत आयोजित की गयी जिसमें किसानों ने सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने व गांव रन्हेरा का विस्थापन नही करने को लेकर रणनीति बनाई गयी जिसमें सैकडों की तादात में किसान मौजूद थे।
गांव रन्हेरा कौशिक मैरिज होम पर किसानों की महापंचायत आयोजित की गयी जिसमें जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport)में दुसरे राडंड में विस्थापन होने वाले आधा दर्जन गांवों में रन्हेरा, कुरैब, नगला हुकम सिंह ,मुढरह, बीरमपुर की भूमि जानी है जिसमें चार गांवों का विस्थापन होना है जिसमें गांव रन्हेरा , मुढरह शामिल है पंचायत को संबोधित करते हुए जेवर एयरपोर्ट संघर्ष समिति के अध्यक्ष गांव दयानतपुर खेडा निवासी अजय प्रताप सिंह ने कहा की जिला प्रशासन ने जेवर एयरपोर्ट के लिये विस्थापित हुए गांव दयानतपुर खेडा , रोही , नगला गनेशी , नगला फूलखां आदि गावों को शहर दर्शाकर मात्र दो गुना मुआवजा दिया और उनके मकान जबरन तुडवा दिये किसान अपनी भूमि का चार गुना मुआवजा के लिये एकजूट हो जाये पंचायत को और भी किसानों ने संबोधित करते हुए किसान नेता अजयपाल सिंह का समर्थन किया ।
किसानों में केपी सिंह , डा0 उमेश छौंकर , हरकेश सिंह , नरेश कौशिक , अमरपाल सिंह , महरूददीन खां, विजय पाल सिंह , संजीव शर्मा , वीरपाल सिंह समेत अन्य किसानों ने पंचायत में ऐलान किया की किसी भी कीमत पर जेवर एयरपोर्ट के दुसरे राउंड में चिहिन्त किये गये गांवों का विस्थापन नही होने दिया जायेगा जेवर एयरपोर्ट में विस्थापित हुए किसानों को सरकार के दबाब में प्रशासन ने काफी किसानों को मुआवता दिये बगैर के मकानों को तोडकर घर से बेघर कर दिया है जो खुले आसमान के नीचे सोने को मजबुर है और मुआवजा के लिये प्राधिकरण विभाग ग्रेटर नोएडा के यहां चक्कर काट रहे है मगर उनको मुआवजा मुहैया नही कराया जा रहा है विभाग के कर्मचारी सेवा शुल्क लेकर किसानो के बैंक खाता में टोकिन डाल रहे है ।