Jewar : जेवर । लेखपालों और उनके प्राईवेट कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ता के साथ होटल में गयी मारपीट को मामला गरमाता जा रहा है जिसको लेकर लेखपालों को सस्पेंड कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता दुसरे दिन गुरूवार को भी हडताल पर रहे।
तहसील बार एसोशिएशन जेवर के अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने बताया की घटना के तीन दिन बाद भी पीडित अधिवक्ता साथी राजेश कुमार की तहरीर पर जेवर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल समेत नौ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज नही किया है उन्होने कहा की प्रशासन के दबाब में कोतवाली पुलिस लेखपाल समेत नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नही करके उनको बचा रही है जब तक दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज नही हो जाता और दोनो लेखपाल सस्पेंड नही हो जाते तहसील में अधिवक्ताओं की हडताल जारी रहेगी ।
इस मामले में तहसीलदार अखिलेश कुमार का कहना है की दोनो पक्षों में हुई मारपीट का मामला संज्ञान में है दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा जेवर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है ।