Jewar News:जेवर में होगी बसपा की ऐतिहासिक जीत: नरेन्द्र भाटी
भारत
चेतना मंच
03 Feb 2022 08:06 PM
Jewar : जेवर । जेवर विधानसभा क्षेत्र (Jewar Assembly Constituency) से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी डाढा एडवोकेट ने कहा कि बसपा को क्षेत्र में सर्वसमाज का प्यार, आशीर्वाद तथा समर्थन मिल रहा है। इस आधार पर तय है कि उनकी यहां ऐतिहासिक जीत होगी। नरेंद्र भाटी डाढा का बुधवार घर घर जनसंपर्क के दौरान जोरदार स्वागत के दौरान ग्राम रोही पाकेट-1 क्वहेमराज सिंह व् ठाकुर रामवीर सिंह तथा ग्राम अलावलपुर से सत्यप्रकाश, सतपाल, ग्राम मंगरौली से संतोष व् विनय ,ग्राम माडलपुर से अजय शर्मा व् गेंदा लाल शर्मा, ग्राम नगला बंजारा से नितिन व रविन्द्र, ग्राम भोयरा से रंजीत शर्मा व ठाकुर कृपाल शर्मा, ग्राम ख्याजपुर से बोबी व चेतनप्रकाश, ग्राम भबोकरा से दुष्यंत कुमार व् अनुज अत्री, ग्राम दयौरार से अमित कुमार व् मूलचंद्र, ग्राम हिमाऊपुर से विपिन कुमार व रामकिशन शर्मा, ग्राम चान्चली से देवेन्द्र ,ग्राम जफरगढ़ से अजीत कुमार व श्यौराज सिंह, ग्राम नीमका से सचिन कुमार व अभिषेक कुमार ने उनका स्वागत किया तथा समर्थन देने की घोषणा की।