Jewar News : पंचायत चुनाव को लेकर कमिश्नर ने दिये निर्देश
Jewar News: Commissioner gave instructions regarding Panchayat elections
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:21 AM
Jewar News : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने थाना जेवर का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाने आने वाली सभी शिकायतों के निस्तारण तथा आगामी नगर पंचायत चुनाव को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Jewar News :
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह अचानक थाना जेवर पहुंची। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, माल खाना व थाना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह थाने आने वाली सभी शिकायतों का अविलंब निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। थाने आने वाली महिलाओं की प्राथमिकता से सुनवाई और आवश्यकता पडऩे पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना तथा पीडि़तों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।