Jewar News : जेवर । भारतीय किसान यूनियन अराजैतिक की एक पंचायत साबौता कट के समीप अंडरपास पास के नीचे आयोजित की गयी जिसमें संगठन के पदाधिकारियों के अलावा सैंकडों किसान ने भाग लिया और अपने विचार रखे। पंचायत में आर्थिटी विभाग ग्रेटर नोएडा व जेवर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे ।
Jewar News :
भाकियू अराजनैतिक के राष्टृीय महासचिव अनिल तालान,राष्टृीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह अपने दल बल के साथ तपती धुप में जेवर झाझर रोड स्थित साबौता कट के अंडरपास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया उसके बाद संगठन के राष्टृीय महासचिव अनिल तालान ने किसानों के मुददे को पुरजोर से उठाते हुए कहा की यमुना विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2014 से सर्किल रेट नही बढाये है उनको अन्य जिलों के आधार पर बढाया जाये, जेवर एयरपोर्ट में अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का मुआवजा कानून के अनुसार चार गुना किसानों को दिया जाये,निर्माणधीन जेवर एयरपोर्ट के लिये अधिग्रहित की गयी जमीन ऐसे भी किसान है जो जमीन को पिछले 50 वर्षे से जोत बो रहे है उनकी जमीन को सौर दिखाकर मुआवजा नही दिया गया है उनको मुआवजा दिये जाने की मांग की ।
इस के अलावा संगठन के राष्टृीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने भी किसानों की समस्याओं को पुरजोर से उठाया और किसानों की समस्याओं से संबधित दस सूत्रीय ज्ञापन ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, शैलेन्द्र भाटिया को किसानों की समस्याओं से संबधित सौंपा।
इस मौके पर एसडीएम जेवर रजनीकांत मिश्रा, एसीपी रूद्रकुमार सिंह समेत बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे । पंचायत की अध्यक्षता धर्मपाल प्रधान व संचालन डॉ0 विजेन्द्र चौहान ने किया। पंचायत में राकेश अत्री, मनोज नागर, विकास पंडित, योगेन्द्र अत्री, निर्दोष प्रधान, राकेश चौधरी, योगेश चोधरी, अरूण चौधरी समेत सैकडों की तादात में कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे ।