Jewar News : लव मैरिज करने वाली को पति और ससुरालियों ने ठुकराया
भारत
RP Raghuvanshi
12 Sep 2022 10:39 PM
Jewar : जेवर। हापुड़ के धौलाना कस्बे की एक युवती ने करीब पांच माह पूर्व जेवर निवासी एक युवक से लव मैरिज की थी और कस्बे के श्री दाऊजी मंदिर में पर दोनांे पक्षों की मौजूदगी में जयमाला डाली गयी थी, मगर लव मैरिज के एक माह बाद ही पति और उसके सुसरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। विवाहिता ने न्याय दिलाने के लिये दर्जनों शिकायती पत्र अपने सुसरालजनों के खिलाफ दिए हैं। विवाहिता को अपने सुसरालजनों से जानमाल का खतरा है।
धौलाना हापुड़ निवासी शिखा पुत्री प्रेमपाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया की मेरी कोर्ट मैरिज सब रजिस्टार कार्यालय में 21 मई 2022 को राहुल के साथ हुई थी। मेरे पति राहुल और सुसरालजन मुझे नाजायज तरीके से परेशान कर मेरा मानसिक उत्पीड़न कर मेरी हत्या कराना चाहते हैं। पीडिता ने दर्जनों बार अपने सुसरालजनों के खिलाफ तहरीर दी मगर कोई सुनवाई नही हुई। सुसरालजनों ने शिखा का खाना पीना बंद कर दिया पड़ोस के लोग उसे खाना मुहैया करा रहे हैं। विवाहिता को अपनी जान का सुसरालजनों से खतरा है।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। हो सकता है इस मामले को महिला मीडियेशन में भेज दिया गया हो। फिर भी मामले की जांच करायी जायेगी।