Jewar News : जविल ऋषि चौक से राष्ट्रीय लोकदल के जि़लाध्यक्ष जनार्दन भाटी के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ता व किसानों ने पैदल मार्च करके मुख्य डाक खाने तक पहुंचे।
Jewar News :
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को हज़ारों किसानों ने अपने गन्ने के लाभकारी मूल्य के लिये डाक द्वारा हज़ारो पत्र भिजवाए। जिसमें 3 महीने गन्ना मील चालू होते हुए भी कोई गन्ने का बढ़ा हुआ मूल्य घोषित नहीं हुआ है। जो वादा भाजपा सरकार ने 14 दिन में भुगतान करने का किया था, उसे जल्द पूरा करने की कृपा करे। जिससे की किसान अपने पारिवारिक आवश्यकताओं की योजना समय से बनाकर परिवार के भविष्य को सवार सके।
इस मौक़े पर महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव, जि़ला प्रभारी गीता निगम, हरवीर सिंह तालान, जसवीर सिंह भाटी, मनोज चौधरी, पवन तेवतीय, मनोज तोमर, साहिल आज़ाद, दानवीर सिंह एडवोकेट, सतपाल फ़ौजी, सतवीर नेता, ओंकार नगर, शौक़त अली चेची, किशन सिंह तालान, वीरेंद्र मलिक, मास्टर वीरपाल सिंह, अशोक मलिक , हरकेश चौधरी, उदयवीर राठी, नीरज मुखिया आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।