Jewar News : श्री दाऊजी मंदिर में चल रहे मेले केअंतिम दिन महाकाली की शोभायात्रा निकली गयी
भारत
चेतना मंच
10 Sep 2022 04:19 PM
Jewar : जेवर। जेवर श्री दाऊजी मंदिर पर चल रहे मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को मां काली की शोभायात्रा सुंदर-सुंदर झांकियां व बैंड बाजो के साथ धूमधाम से निकाली गई | 2 सितंबर से प्रारंभ हुए बलदेव छठ मेला के अंतिम दिन शुक्रवार को महाकाली की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ टप्पल रोड से प्रारंभ होते हुए जेवर के मेन चौराहा से खुर्जा रोड, झाझर रोड से मेन बाजार, आजाद चौक, पुरानी अनाज मंडी होते हुए श्री दाऊजी मंदिर पर पहुंची जिसको देखने के लिए जेवर के अलावा आसपास के गांव के महिला व पुरुष अपने बच्चों के साथ भारी तादाद में महाकाली की शोभायात्रा देखने के लिए पहुंचे जिस को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस बल के अलावा पीएससी आरएएफ के जवानों को व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया गया था महाकाली की शव यात्रा को देखते हुए जेवर से अलीगढ़ खुर्जा बुलंदशहर रबूपुरा के अलावा पलवल हरियाणा ओ जाने वाले वाहनों को सीमाओं के बॉर्डर पर ही रोक दिया गया था और उनको बायपास मार्ग से निकाला गया जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शोभायात्रा में बलदेव छठ का डोला के अलावा करीब एक दर्जन सुंदर-सुंदर झांकियां शोभायात्रा में अपार जनसमूह का मन मोह रही थी और शोभा यात्रा वाले मार्गों पर कस्बे के समाजसेवियों ने अलग-अलग स्थानों पर पूड़ी सब्जी खीर व देसी का हलवा के अलावा लोगों को पानी पिलाने की भी व्यवस्था की गई थी।
महाकाली की शोभायात्रा में मेला कमेटी के अनिल शर्मा, रविंद्र शर्मा,संजय रावत,शिवकुमार शर्मा, रघुनंदन शर्मा आदि के अलावा समाजसेवी नारायण माहेश्वरी भी मौजूद थे।