Jewar News : जिंदा को मुर्दा बताकर पेंशन निरस्त कराई , पीडि़त ने तहसीलदार से की लेखपाल की शिकायत
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:07 PM
Jewar: जेवर । कोतवाली क्षेेत्र के गांव म्याना के एक वृद्ध को लेखपाल ने अपनी जांच रिर्पोट में मृतक दर्शाकर उसकी वृद्घा पेंशन को निरस्त करा दिया। पीडि़त ने तहसीलदार जेवर को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर पेंशन को पुन: चालू कराने की मांग की है।
गांव म्याना निवासी कंछी (68 वर्ष) ने बताया कि मैं मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा हूॅ और भूमिहीन हुॅ मुझे कई वर्ष वृद्धा पेंशन मिल रही थी करीब ताीन माह से खाते में पेशन नहीं आने से विकास भवन में जानकारी करने गया तो वहां मुझे बताया कि आपके गांव के लेखपाल विकास द्वारा अपनी जांच रिर्पोट में आपको मृत दर्शाया गया जिसके कारण आपकी वृद्धा पेंशन को निरस्त कर दिया गया। पीडि़त ने मामले की शिकायत तहसीलदार जेवर को बताया लेखपाल ने मुझे सरकारी रिकार्ड में मृत दर्शाकर कर मेरी पेंशन को निरस्त करा दिया है जबकि मैं आपके सामने जीवित खड़ा हूं। मेरी पेंशन को पुन: चालू कराकर लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मामले में तहसीलदार अखिलेश कुमार का कहना है कि मामला मेरे सज्ञान में आया है। पीडि़त के मामले की जांचकर लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।