Jharkhand Gangrape Case: स्पेन से इंडिया घूमने आई महिला से गैंगरेप
Greater Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:20 AM
Jharkhand Gangrape Case: झारखंड (Jharkhand ) के दुमका (Dumka) के हंसडीहा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्पेन से इंडिया घूमने आई महिला से गैंगरेप (Gang rape Case) की वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना से शुक्रवार (1 मार्च) देर रात की बताई जा रही है। झारखंड गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। और मेंडिकल जांच के बाद, पुलिस ने बाकि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंडिया टूर पर आई थी महिला
इस मामले में दुमका एसपी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और मेडिकल जांच सहित मामले की जांच की रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई थी। जरमुंडी उप मंडल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना शुक्रवार रात को हुई।
पुलिस ने दी जानकारी
इसके अलावा उन्होंने बाकी जानकारी बाद में देने की बात कही। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात यह दंपति बाइक पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचा था और बिहार और फिर नेपाल जा रहा था। रात करीब 12 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे।
Jharkhand Gangrape Case
8 से 10 युवक थे शामिल
इसी दौरान सात से आठ स्थानीय युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। अधिकारी ने कहा कि अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़ित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं यह कथित गैंगरेप उस दिन हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में थे और उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और जबरन वसूली पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद पहुंचे थी भारत
स्पेन से पति पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। स्पेन से पाकिस्तान गए थे। फिर पाकिस्तान से बांग्लादेश आए थे और बांग्लादेश से यह झारखंड के दुमका में पहुंचे हुए थे। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। 8 से 10 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। झारखंड से इस दंपती को नेपाल जाना था। Jharkhand Gangrape Case