झारखंड में सियासी हलचल तेज, BJP में शामिल हो सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
Jharkhand News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:20 PM
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने को लेकर चल रही सियासी हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है सीएम सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और उनके साथ 6 विधायक भी दिल्ली आ रहे हैं।
ऐसे कहा जा रहा है रविवार को जेएमएम नेता चंपई सोरेन बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। जेपी नेताओं से मुलाकात के बाद दोपहर 3 बजे वो बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
कल रात में ही कोलकाता पहुंच गए थे चंपई Jharkhand News
आपको बता दें कि चंपई कल रात में ही कोलकाता पहुंच गए थे। वह कोलकाता के पार्क होटल में ठहरे थे। देर रात सोरेन वहां बीजेपी नेताओं से भी मिले। रविवार की सुबह कोलकाता से उनकी दिल्ली के लिए फ्लाइट थी। कल यानी शनिवार को चंपई ने बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया था। पूर्व सीएम ने कहा था अटकलों को लेकर मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। हम जहां हैं, वहीं हैं। Jharkhand News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।