ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। सेक्टर अल्फा-2 के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद से ही नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र मावी को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। श्री मावी ने घोषणा की है कि सेक्टर के विकास कार्यो को तेजी से पूरा कराया जाएगा।
ज्ञात रहे कि कल हुए अल्फा-2 आरडब्ल्यूए के चुनाव में जितेंद्र मावी पैनल को शानदार जीत प्राप्त हुई है। इस जीत के बाद से ही श्री मावी को बड़े पैमाने पर बधाइयां मिल रही हैं। अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं एवं दूसरे सेक्टरों के अध्यक्षों ने उन्हें जीत के लिए बधाई दी है ।अपनी जीत को सेक्टर वासियों के विश्वास की जीत बताते हुए श्री मावी ने सेक्टर के अधूरे विकास कार्यो को तेजी से पूरा कराने की घोषणा की है।
श्री मावी के पैनल में एनपी सिंह महासचिव के पद पर एवं श्रीमती गीता सालवान कोषाध्यक्ष के पद पर विजई हुई हैं।