J&K News : जम्मू में मुठभेड़, तीन आतंकवादी मारे गए
Encounter between security forces and terrorists in Jammu
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 05:51 PM
जम्मू। सिधरा इलाके में बुधवार को तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट सिधरा बाईपास इलाके में तवी पुल के पास घने कोहरे के बीच सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई।